{"_id":"66412fbf763c14e0dc0e2896","slug":"supreme-courts-order-brick-kilns-will-be-closed-on-june-30-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112955-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 30 जून को बंद होंगे ईंट भट्ठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 30 जून को बंद होंगे ईंट भट्ठे
Mon, 13 May 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 13 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ईंट निर्माता समिति के कार्यालय पर रविवार को भट्ठा संचालकों की बैठक हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 जून को ईंट भट्ठों को बंद करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 30 जून को भट्ठे बंद करने का निर्णय लिया गया। क्योंकि इसके बाद भट्ठे चलाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बैठक में ईंट निर्माता समिति के महामंत्री नीरज नैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भट्ठों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। जिसमें 30 जून तक ईंट भट्ठे बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ईंट निर्माता समिति कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। बैठक में ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने 30 जून तक भट्ठे बंद करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, समिति के संरक्षक आनंद पाल राणा, इंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, नवीन गुप्ता, मुकेश मित्तल, नवीन राणा, प्रमोद मलिक, ओमसिंह राणा, आदेश त्यागी, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
30 जून के बाद भट्ठे चलाए तो कार्रवाई होगी
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि अगर 30 जून के बाद भट्ठे चलाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके भट्ठे सील भी किए जा सकते हैं। इसके अलावा चालान की कार्रवाई भी कराई जा सकती है।