फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Supply stalled for seven hours due to powerhouse cable blowing

बिजली घर पर केबल फुंकने से सात घंटे तक नगर की अपूर्ति रही ठप्प, गर्मी मे नगरवासी रहे परेशान

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Supply stalled for seven hours due to powerhouse cable blowing
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित बिजलीघर पर नगर को विद्युत आपूर्ति वाला केबल सुबह में तेज धमाके के साथ फुंक गया। इससे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगरवासियों को सुबह से दोपहर तक तेज गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पडा। सात घंटे बाद दोपहर में आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर में काठा रोड स्थित बिजलीघर से नगर को सप्लाई होती है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बिजलीघर पर तेज धमाके के साथ सप्लाई केबल फुंक गया। इससे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब नौ बजे तक नगरवासियों के इन्वर्टर चलते रहे। इसके बाद डाउन हो गए। इससे तेज गर्मी के बीच नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की भी दिक्कत बनी रही। विद्युतकर्मियों ने दोपहर बारह बजे तक फुंके केबल की जगह नया केबल लगाकर बिजली आपूर्ति चालू की। इसके बाद नगरवासियों को पेयजल सप्लाई के साथ ही गर्मी से राहत मिल सकी। विभागीय एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि सप्लाई केबल फुंकने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। नया केबल लगाकर दोपहर में बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed