फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Supply of dozens of villages stalled due to collapse of power tower

विद्युत टावर गिरने से दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Supply of dozens of villages stalled due to collapse of power tower
अमीनगर सराय। बड़ौत स्थित उपकेंद्र का विद्युत टॉवर गिरने से कस्बा स्थित 132 केवी बिजलीघर की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजलीघर से जुड़े गांवों में आपूर्ति न होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। पानी और पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या उत्पन्न हो गई। सोमवार दोपहर बाद तक आपूर्ति विद्युत सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से चिलचिलाती गर्मी में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए है। इस बारे में विद्युत निगम के जेई गोपाल ने बताया कि कस्बे के बिजलीघर में बड़ौत विद्युत स्टेशन से आपूर्ति की जाती है। धनौरा सिल्वरनगर के जंगल में विद्युत टावर नंबर-26 गिरने से बिजलीघर को विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विद्युत टावर ठीक कराने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को टावर ठीक होने के बाद सप्लाई सुचारू हो पाएगी। इस समय क्षेत्र के सभी विद्युत फीडरों की सप्लाई ठप है। जिससे क्षेत्र के सभी गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन

जेनरेटर किराये पर मंगाकर भरा पानी
बिजली आपूर्ति न होने से सबसे ज्यादा समस्या पेयजल की है। अमीनगर सराय कस्बे में कुछ लोगों ने जेनरेटर मंगाकर पेयजल स्टोर किया। वहीं, पशुओं का चारा काटने के लिए ग्रामीणों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। कृषि कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में ठप हुई आपूर्ति
कस्बा अमीनगर सराय, बरसिया, सिंघावली अहीर, सैडभर, पूठड़, लुहारा, फतेहपुर, हिसावदा, नवादा, तिलपनी, रामनगर, कैड़वा, तितरौदा, तेड़ा, ग्वालीखेड़ा, बिलौचपुरा, गौसपुर, बुढ़सैनी, पूरनपुर नवादा आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
निरपुड़ा गांव की चार दिन से बत्ती गुल
दोघट। निरपुड़ा गांव में चार पूर्व दिन आई आंधी में कई पोल टूट जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम के अधिकारी ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण काफी परेशान हैं। पशुओं का चारा भी नहीं कट पा रहे हैं। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है।

पूर्व प्रधान मुनेश देवी ने विद्युत निगम के अधिकारियों से फोन पर समस्या को लेकर वार्ता की। उन्होंने जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को दो दिन में बिजली ठीक न कराने पर भड़ल-निरपुड़ा मार्ग अवरुद्ध करने और बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर चंद्रपाल, ओमपाल, राजकुमार, धीर सिंह, सविता, ऊषा, मिथलेश, रविता, अनिता, यशपाल, डॉ. राजू, रोहित, इलियास, नईम, शाकिर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed