{"_id":"5f0e01858ebc3e63ce24929b","slug":"supply-interrupted-due-to-malfunction-in-power-box-baghpat-news-mrt4910992123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर के बॉक्स में खराबी आने से बाधित रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर के बॉक्स में खराबी आने से बाधित रही सप्लाई
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बिजलीघर के बॉक्स में अचानक खराबी होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई, जो शाम तक ठप रही। इससे नागरिकों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। नागरिकों ने ऊर्जा निगम से नगर की विद्युत सप्लाई सुचारु रुप से कराने की मांग की।
बिजलीघर के बॉक्स में खराबी आने के कारण मंगलवार को सुबह छह बजे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई जो देर शाम तक ठप रही। सूचना मिलने बाद विद्युत निगम की टीम फाल्ट तलाशने में जुट गई। बताया गया कि शाम के समय खराबी ठीक हो सकी। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति शुरू होने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली। आपूर्ति ठप होने के कारण भीषण गर्मी में नागरिकों को परेशानियों से जूझना पड़ा। गर्मी में नागरिकों के साथ-साथ बच्चों का बुरा हाल हो गया। बिजली न आने से नागरिकों के इंवर्टर डाउन हो गए। नागरिकों ने बिजली विद्युत निगम के अधिकारियों से कस्बे की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस बारे में लाइनमैन शफीक ने बताया कि सुबह कस्बे के बिजलीघर पर बॉक्स में अचानक खराबी आ गई । इस कारण कस्बे की सप्लाई बंद हो गई। बॉक्स ठीक होने के बाद ही बिजली आपूर्ति चालू की।