{"_id":"6037e6d68ebc3ee9187e3b7d","slug":"sunil-rathi-s-shooter-mustafa-was-involved-in-the-killing-of-paramvir-tugana-baghpat-news-mrt527198796","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर तुगाना की हत्या में शामिल था सुनील राठी का शूटर मुस्तफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर तुगाना की हत्या में शामिल था सुनील राठी का शूटर मुस्तफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमवीर तुगाना की हत्या में शामिल था सुनील राठी का शूटर मुस्तफा
लखनऊ पुलिस बुधवार रात बागपत से उठाकर ले गई, नाम और ठिकाने बदलने में है माहिर
एसपी बागपत बोले, एसटीएफ या लखनऊ पुलिस ने नहीं दी जानकारी, गिरफ्तारी का पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात मुस्तफा सुनील राठी गैंग का शूटर है। वह नाम और ठिकाने बदलने में माहिर है। स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। पिछले साल कूड़ी गांव में कुख्यात परमवीर तुगाना की हत्या में भी मुस्तफा के साथ उसका साथी राजेश तोमर भी शामिल रहा था। पुलिस की जांच में दोनों का नाम सामने आया, जिसके बाद मुकदमे में शामिल किया गया।
लखनऊ पुलिस बुधवार रात मुस्तफा को बागपत से गिरफ्तार कर ले गई। मुस्तफा मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। जांच में उसके नाम बंटी उर्फ वीरू उर्फ राजेश उर्फ मुस्तफा सामने आए हैं। कुख्यात सुनील राठी गैंग में शामिल होने के बाद से वह बागपत के अलावा हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, रोहतक व बदायूं समेत अन्य ठिकानों पर रहा। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि पिछले साल 22 जून 2020 को छपरौली थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर फायरिंग में भी वह शामिल था। मुकदमे में उसका नाम शामिल किया गया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि बागपत से गिरफ्तारी के विषय में जानकारी नहीं है। एसटीएफ या लखनऊ पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
तिहाड़ में राठी से मिला था कठौता गैंगवार में घायल राजेश तोमर
लखनऊ की कठौता गैंगवार में घायल अलीगढ़ के भीमनगर निवासी राजेश तोमर उर्फ जय हत्या के एक मामले में छह साल तक तिहाड़ जेल में बंद रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि यहीं पर उसकी मुलाकात सुनील राठी से हुई, जिसके बाद वह उसके गैंग का शूटर बन गया। दोनों परमवीर पर फायरिंग करने वालों में शामिल रहे थे।
विज्ञापन
सुनील राठी और धनंजय सिंह के बीच नजदीकियां
पूर्व सांसद धनंजय सिंह और कुख्यात सुनील राठी के परिवार के बीच नजदीकियां रही हैं। धनंजय सिंह एक बार सुनील राठी के घर टीकरी आए थे। इसके बाद पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में भी सुनील राठी की नामजदगी के अलावा धनंजय सिंह का नाम उछला था, लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गइ थी। अब लखनऊ के अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह की भूमिका की जांच चल रही है।
यह था मामला
पिछले साल 22 जून की शाम साढ़े सात बजे कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर कार सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हुए थे। गुरुग्राम में उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई थी। परमवीर के भाई सुरेंद्र सिंह ने हलालपुर निवासी सचिन, रोबिन पुत्र नरेश और नरेश पुत्र चंदगी, करनावल निवासी लीलू पुत्र चतरपाल, चतरपाल पुत्र इकबाल, कूड़ी निवासी परवेंद्र पुत्र सुरेश समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में सुनील राठी, मुस्तफा, राजेश तोमर और मोहित का नाम भी सामने आया था। जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में परमवीर तुगाना की हत्या की गई थी।