{"_id":"68000098320615d7070d3f16","slug":"sunil-chauhan-of-rajput-vikas-samiti-became-the-unanimous-president-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129868-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राजपूत विकास समिति के सुनील चौहान बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राजपूत विकास समिति के सुनील चौहान बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष
Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में राजपूत विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौहान का स्वागत कर
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ रोड पर गंगा रिसोर्ट में बुधवार को राजपूत विकास समिति की बैठक हुई। वहां सर्वसम्मति से सिसाना गांव के सुनील चौहान प्रधान को अध्यक्ष चुना गया। समाज के लोगों ने उनका पगड़ी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं पर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया तो राजपूत समिति के वरिष्ठ सदस्य धर्मपाल चौहान ने अध्यक्ष पद के लिए सुनील चौहान का नाम रखा। जिस पर समाज के लोगों ने सहमति दी और उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
वहां मनोज आर्य को महासचिव पद पर मनोनीत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील चौहान ने समाज को संगठित व मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सभी समाज को साथ लेकर चलेंगे और आपस में कोई मतभेद है तो उसे दूर किया जाएगा। अध्यक्षता पूर्व प्रधान ठाकुर सरजीत सिंह व संचालन अजयवीर ठाकुर ने किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेश चौहान, सुदेश चौहान, प्रधानाचार्य अमित चौहान, अजय चौहान, अनिल गांधी, पूर्व चेयरमैन डा. विनोद कुमार, नीनू उर्फ नीरज ठाकुर, इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।