{"_id":"64a1732e1a50b616cc032d54","slug":"summer-vacations-over-schools-will-open-from-today-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2837-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
-परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने और ठहराव पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्कूलों की छुट्टियां खत्म हो गईं और अब सोमवार से स्कूल खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में सफाई कराने और जिन छात्रों को अभी किताबें नहीं मिली हैं, उन्हें किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल खुलने पर बच्चों का नामांकन बढ़ाने, छात्रों की उपस्थिति और ठहराव पर अधिक जोर रहेगा।
स्कूलों को ग्रीष्कालीन छुट्टियों के बाद सोमवार से खोला जा रहा है। जिले में 535 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सहायता प्राप्त विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। अभी तक सभी छात्रों को पूरी किताबें नहीं मिली हैं। स्कूल खुलने के बाद विद्यालयों में बाकी छात्रों को किताबों का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए सभी बीईओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए चार से छह जुलाई तक विद्यालयों में अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
--
-अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक
परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने, बच्चों की उपस्थिति और ठहराव को बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक धमेंद्र यादव ने बताया कि चार जुलाई को बागपत और खेकड़ा ब्लॉक, पांच जुलाई को पिलाना और बिनौली ब्लॉक, छह जुलाई को छपरौली और बड़ौत ब्लॉक के साथ नगर बड़ौत के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक के लिए सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी और बीईओ को समन्वय अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
-- --
बच्चों को वितरित कराई जाएंगी किताबें
-जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालयों में पूर्व में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराया जा चुका है। विभाग की ओर से कराए गए सर्वे और नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को बीईओ के माध्यम से पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विभाग को 23 मई को कक्षा तीन की अंग्रेजी की किताब मिली थी। स्कूल बंद होने के कारण इस किताब का वितरण नहीं हो पाया था। बच्चों को अब वितरित की जाएगी।