फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suicide for attempting self-immolation and burning a bag with PM's photo

आत्मदाह का प्रयास व मोदी की फोटो वाला बैग जलाने पर मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suicide for attempting self-immolation and burning a bag with PM's photo
दोघट (बागपत)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के दौरान दाहा बस स्टैंड पर जाम लगाकर कुछ लोगों ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री की फोटो छपा बैग जलाया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया था। जिसमें किसानों ने क्षेत्र के दाहा बस स्टैंड पर भी जाम लगाकर सरकार का पुतला जलाया था। पुतले के ऊपर एक प्लास्टिक बैग था, जिस पर प्रधानमंत्री की फोटो अंकित था। कुछ किसानों ने एक कपड़े पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास करने की बात भी कही थी। जिसमें एक किसान बार बार आग की तरफ दौड़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। दाहा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed