{"_id":"621e5f196850b104e9232066","slug":"sugarcane-truck-damaged-in-the-middle-of-the-road-jammed-for-six-hours-baghpat-news-mrt5788054125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क में खराब हुआ गन्ने का ट्रक, छह घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क में खराब हुआ गन्ने का ट्रक, छह घंटे तक लगा रहा जाम
विज्ञापन
दोघट-पुसार मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर मंगलवार को पुसार बस स्टैंड के पास गन्ने से भरा ट्रक मार्ग के बीचोबीच खराब हो गए, जिससे मार्ग पर जाम लगा गया। इससे मार्ग पर छह घंटे तक जाम की स्थिति रही। बाद में मैकेनिक को बुलवाकर ट्रक ठीक कराया गया।
मंगलवार को भैंसाना मिल गन्ना लेकर जा रहा ट्रक पुसार बस स्टैंड पर सड़क के बीच में खराब हो गया। इससे पुसार बस स्टैंड पर जाम लग गया। ट्रक खराब होने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोग इधर-उधर से निकलकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इससे मार्ग पर छह घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मिस्त्री को बुलाकर ट्रक को ठीक कराया गया। इसके बाद रास्ते से ट्रक हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया।