फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane started increasing in crusher and jaggery prices started decreasing

कोल्हुओं में बढने लगा गन्ना और घटने लगे गुड़ के दाम

Wed, 07 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane started increasing in crusher and jaggery prices started decreasing
दो सौ रुपये प्रति कुंतल तक गिर गए गुड़ के दाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोल्हूओं में गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। मगर, 15 दिन में गुड़ का भाव दो सौ रुपये प्रति कुंतल तक घट चुका है। ऐसे में कोल्हू संचालकों के सामने भी मुश्किलें खड़ी हो रही है। गन्ने के भाव पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।
कोल्हुओं में गन्ने का शुरूआती भाव 270 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। मगर, वर्तमान में गन्ना 240 से 250 रुपये प्रति कुंतल ही खरीदा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि गुड़ का भाव गिरना शुरू हो गया है। ढिकाना के कोल्हू संचालक राजकुमार ने बताया कि शुरूआत में गुड़ का भाव 15 सौ से 17 सौ रुपये तक रहा, लेकिन अब 13 सौ रुपये तक भाव गिर गया है। जिस कारण कोल्हू संचालकों के सामने भी मुश्किल खड़ी हो रही है। गन्ने की खरीद घाटे का सौदा साबित हो रही है।
विज्ञापन

-----------------------------
बिना चीनी नहीं बना रहा गुड़
बाबगपत। कोल्हू में सप्लाई किए जा रहे गन्ने में रिकवरी कम है। इस वजह से चीनी मिलाकर गुड़ बनाया जा रहा है। कोल्हू संचालकों को चीनी खरीदना भी महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
कोल्हू बढ़ रहे, घट रही खपत
बागपत। कोल्हू संचालक रामपाल का कहना है कि शुरूआत में कम कोल्हू थे, जिस कारण भाव ठीक रहा। अब अधिकतर जगह कोल्हू का संचालन शुरू हो गया है, जिस कारण माल अधिक बन रहा है और खपत कम है।

-----------------------------
नवंबर में पेराई करेंगी चीनी मिलें
बागपत। जिले की रमाला, बागपत और मलकपुर चीनी मिल नवंबर में गन्ने की पेराई करेगी। कोल्हू संचालकों को उम्मीद है कि मिलों के देरी से चलने के कारण उनके पास और अधिक गन्ना आएगा। कोल्हू उद्योग को लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed