फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane shavings getting affected due to low release of ind

इंडेट कम जारी होने से प्रभावित हो रही गन्ने की छिलाई

Mon, 14 Feb 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane shavings getting affected due to low release of ind
किसानों को पशुओं के चारे के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कम पर्ची जारी होने से गन्ने की छिलाई प्रभावित हो रही है। किसानों को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने मिल के अधिकारियों से समय पर इंडेंट जारी करने की मांग की है।
बागपत शुगर मिल पर अधिक गन्ना होने के कारण सरूरपुर कलां गांव के किसानों को रमाला मिल से जोड़ा गया था, जिससे किसानों को समय पर पर्ची आने की उम्मीद जगी थी। मगर मिल की ओर से किसानों को कम इंडेंट जारी किया जा रहा है, जिससे समय से गन्ने की छिलाई नहीं पा रही है। किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। किसानों से मिल प्रबंधन से समय से पर्ची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभावित हो रही गन्ने की छिलाई
प्रगतिशील किसान सुभाष नैन का कहना है कि समय पर पर्ची जारी न होने के कारण गन्ने की छिलाई प्रभावित हो रही है। समय पर छिलाई न होने के कारण इस बार गेहूं की बुआई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चारे के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
किसान कालूराम ने बताया कि समय पर पर्ची न आने से गन्ने की छिलाई नहीं हो रही है, जिससे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।
नही हो रहा समाधान
किसान हरपाल का कहना है कि कई बार मिल के अधिकारियों से बात की जा चुकी है, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अधिकारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है।

---
इंडेंट जारी करने की मांग
रामपाल ठेकेदार का कहना है कि मिल चले कई माह बीतने के बाद भी खेतों में पेड़ी का गन्ना खड़ा है। गर्मी का समय आ रहा है, ऐसे में गन्ने की छिलाई करने मेें परेशानी होगी। उन्होंने समस्या का समाधान कराने के लिए समय से इंडेंट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed