फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane price falls to Rs 60 per quintal in crusher

कोल्हू में 60 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गया गन्ने का भाव

Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price falls to Rs 60 per quintal in crusher
- वर्तमान में 210 रुपये में ही खरीदा जा रहा गन्ना, किसानों को नुकसान
विज्ञापन

- त्योहारी सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डाल रहे गन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोल्हू पर गन्ने का भाव धड़ाम हो गया है। वर्तमान में सिर्फ 210 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही गन्ना खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को जोर का झटका लग रह है। कोल्हू संचालन की शुरूआत में गन्ने का भाव 260 से 270 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया था। त्योहारी सीजन में जरूरतें पूरी करने के लिए किसान कोल्हू पर गन्ना डालने के लिए मजबूर हो गए हैं। किसानों का कहना है कि नवंबर से पहले चीनी मिलें नहीं चलेंगी, फिर इंडेंट की समस्या है। गन्ना मिल पर डाल भी दिया तो फिर भुगतान की समस्या। ऐसे में त्योहारी सीजन में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कोल्हू में गन्ना डालने की मजबूरी है। बामनौली गांव के किसान यशवीर सिंह का कहना है कि कोल्हू पर गन्ना डालना किसान की मजबूरी है।
इसलिए गिर रहा गन्ने का भाव
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में कोल्हू संचालक संदीप ठेकेदार का कहना है कि शुरूआत में गुड़ का भाव 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। देहात में गुड़ बेचने वाले कोल्हू से आकर खरीदारी कर रहे थे, लेकिन अब भाव सिर्फ 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक ही मिल रहा है। इस वजह से गन्ने के दाम पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

---------------------
तापमान अधिक और रिकवरी कम
बागपत। मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ है। पारा 30 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। गन्ने में रिकवरी पूरी नहीं मिल रही है, जिस कारण गुड़ या शक्कर बनाते समय मिठास के लिए चीनी मिलानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
- रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि सरकार को चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू कराना चाहिए। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
- सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि प्रति क्विंटल किसानों को करीब 125 रुपये का नुकसान हो रहा है। सरकार अपने वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed