{"_id":"5f64f9ed8ebc3eee0d14d37c","slug":"sugarcane-payment-made-in-review-meeting-of-development-works-baraut-news-mrt501977510","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में गूंजा गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में गूंजा गन्ना भुगतान
विज्ञापन
चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की भी उठी मांग
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बागपत के माह अगस्त 2020 के विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास की गति तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना और विकास कार्यों को समय पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में गन्ने का बकाया भुगतान का भी मुददा उठा। जिसपर सीएम ने शीघ्र ही बकाया गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए। डीएम शकुन्तला गौतम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र में वीडियो कान्फ्रेसिंग में जनपद में किये जा रहे विकास कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया ।
मुख्यमंत्री ने कहा भूमि संबंधित विवादों को स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित किया जाए। शासकीय कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए। सांसद व विधायकों के प्रस्ताव आते ही समय से स्टीमेट बनाया जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी के तहत निर्माण की जियो टैगिंग की जाए। विधायक योगेश धामा ने बागपत शुगर मिल की क्षमता वृद्धि और गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग रखी। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने छपरौली विधानसभा क्षेत्र के लिए किरठल गांव में पॉलिटेक्निक स्कूल क्रियाशील कराए जाने व कन्या इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बरनावा में लक्ष्याग्रह को पर्यटन स्थल बनाया जाने और गन्ना मूल्य को बढ़ाए जाने की भी मांग रखी। रमाला, मलकपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की गई। सीएम ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान के लिए जो मील अभी तक किसानों का अवशेष भुगतान नहीं कर रही हैं, उनके प्रति कार्रवाई की जाएगी। सभी गन्ना शुगर मिल समय से भुगतान कर दें। उन्होंने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करते हुए कार्य उपलब्ध कराए जाएं। सड़क की पटरी, सिंचाई नाली तथा किसानों की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कराए।
सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। अनावश्यक रूप से अधिक बिजली बिल न भेजे जाएं। इस अवसर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ,प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक केपी मलिक , विधायक छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला, िविधायक योगेश धामा,अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, सीडीओ हुबलाल , सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन आदि रहे।