फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane mill will not be able to spend the amount of sugar on other items

Baghpat News: गन्ना मिल दूसरे मद में खर्च नहीं कर सकेगी चीनी की राशि

Sat, 30 Mar 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane mill will not be able to spend the amount of sugar on other items
बागपत। गन्ना मिलें चीनी बेचकर मिलने वाली राशि का डायवर्जन नही कर सकेंगी। चीनी मिलों को महीने में दो बार स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर चीनी के स्टॉक का ब्योरा अपलोड करना होगा। स्टॉक अपडेट नहीं करने पर गन्ना विभाग की ओर से मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गन्ना समितियों में एक लाख 24 हजार किसान पंजीकृत हैं। जिले के किसान बागपत की तीन चीनी मिलों के अलावा, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की 12 चीनी मिलों को गन्ने की सप्लाई करते हैं। गन्ना सप्लाई के 14 दिन के अंदर गन्ना बकाया का भुगतान करने का प्रावधान होने के बाद भी किसानों को समय पर भुगतान नहीं किया जाता। जिले के किसानों का चीनी मिलों पर 500 करोड़ रुपये का बकाया शेष है।
विज्ञापन

मिल चीनी बेचकर मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल किसानों को भुगतान में करने के बजाए अन्य मदों में खर्च कर लेती हैं और भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चीनी मिलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मिलों को स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। चीनी मिल महीने में दो बार पोर्टल पर चीनी के स्टॉक अपडेट करेंगी। स्टॉक अपडेट नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ गन्ना विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर मिलों को महीने में दो बार स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर चीनी के स्टॉक का विवरण दर्ज करना होगा। मिल चीनी बेचकर धनराशि का दूसरे मदों में प्रयोग नहीं सकेंगी, जिससे किसानों के बकाया का भुगतान समय से होगा। - डॉ. अनिल कुमार भारती, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed