फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane crushing started in Ramla Cooperative Mill

Baghpat News: रमाला सहकारी मिल में पूरी क्षमता से शुरू हुई गन्ने की पेराई

Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing started in Ramla Cooperative Mill
बागपत। रमाला सहकारी गन्ना मिल में पूरी क्षमता के साथ पेराई शुरू हो गई है। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए मिल गेट की पर्ची जारी की जा रही है।
विज्ञापन

मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। मिल शुरू करने के दौरान गन्ने में रिकवरी कम होने के कारण कम क्षमता से चलाया जा रहा था, लेकिन दस दिन पहले क्षमता धीरे-धीरे बढ़ानी शुरू की गई। जिसके बाद अब मिल को 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता से शुरू कर दिया गया है। मिल की ओर से गेट की पर्ची भी जारी की जा रही है। उन्होंने किसानों को मिल पर साफ-सुधरा गन्ना लाने की अपील की है। उधर, बागपत कॉआपरेटिव शुगर मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि मिल में पेराई क्षमता से अधिक गन्ने की पेराई की जा रही है। मिल की प्रतिदिन पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल है, जबकि मिल में 26 हजार क्विंटल तक के गन्ने की पेराई की जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले की तीनों मिलों में पूरी क्षमता से पेराई शुरू करा दी है। मिल प्रबंधकों को किसानों का समय से इंडेंट जारी करने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed