{"_id":"639222be6f9dc641e629335b","slug":"sugarcane-bond-closed-for-two-months-farmers-expressed-displeasure-baraut-news-mrt616938284","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो माह से गन्ना बांड बंद, किसानों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो माह से गन्ना बांड बंद, किसानों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बावली गांव में आयोजित पंचायत में शामिल लोग
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। बावली गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित पंचायत में किसानों नेपिछले दो माह से गन्ना बांड बंद होने पर नाराजगी जताई। सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान तहसील में एकत्रित होकर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने बताया कि उनका गन्ना मलकपुर चीनी मिल पर जाता है। गांव के लगभग 350 किसानों के गन्ना बांड पिछले दो माह से बंद पड़े है, मिल चालू होने से पहले ही किसानों ने इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी है, लेकिन मिल चालू हुए भी एक माह का समय बीतने को है, लेकिन आज तक गन्ना बांड चालू नहीं हुए।
अधिकारी विभागीय वेबसाइट बंद करने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं, जिस कारण अधिकांश किसानों का गन्ना खेतों में ऐसे ही खड़ा हुआ है। जिस कारण अब किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट भी खड़ा हो गया है। पंचायत में समस्या को लेकर आक्रोश जताया गया और एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पंचायत में रामकिशन, भोपाल, सुधीर, प्रमोद, संजीव, अमरपाल, देवेंद्र, महक सिंह, नीटू, जयवीर, दिलवार, महिपाल शामिल रहे। एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि वे जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही किसानों के बंद पड़े बांड को चालू कराएंगे।