{"_id":"6aff58c29e0a70a58c09bf2c","slug":"sugar-mills-in-baghpat-transferred-rs-18-crore-to-farmers-accounts-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-162538-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत की चीनी मिलों ने किसानों के खाते में भेजे 18 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत की चीनी मिलों ने किसानों के खाते में भेजे 18 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बागपत। बागपत, रमाला व मलकपुर चीनी मिलों ने किसानों का 18 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है ताकि किसानों को परेशानी न हो। मलकपुर मिल ने पहली बार चालू सत्र में 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान किया, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
जिले में बागपत, मलकपुर व रमाला चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो चुका है और मिलों में गन्ना पहुंचने के बाद गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खाते में भेजना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें को परेशानी न उठानी पड़े। बागपत चीनी मिल का 13 नवंबर, मलकपुर मिल का चार नवंबर व रमाला चीनी मिल का सात नवंबर को पेराई सत्र शुरू हो गया था।
गन्ना पहुंचने के बाद मिलों के अफसरों ने भी किसानों के खाते में गन्ना भुगतान भेज दिया है। इनमें बागपत चीनी मिल ने चार दिन का 16 नवंबर तक का दो करोड़ 65 लाख रुपये तो रमाला मिल ने आठ दिन का 14 नवंबर तक का 11 करोड़ 37 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान भेजा है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि मिलों द्वारा 14 दिन से पहले ही किसानों के खाते में भुगतान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
-मलकपुर मिल ने पहली बार सत्र शुरू होते किया भुगतान
मलकपुर चीनी मिल ने इतिहास में पहली बार गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही किसानों के खाते में गन्ना मूल्य भुगतान भेजा है। मिल का पेराई सत्र चार नवंबर को शुरू हुआ था और किसानों से 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान करने का वादा किया था। मिल ने 13 नवंबर तक के चार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज दिए हैं। मिल के अध्याशी विपिन कुमार ने बताया कि समय से किसानों के खाते में भुगतान किया जाएगा।