{"_id":"67139806c14a7d92c7073614","slug":"sugar-and-blood-pressure-will-be-tested-in-the-district-hospital-without-registration-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120290-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल में बिना पंजीकरण होगी शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल में बिना पंजीकरण होगी शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच
विज्ञापन
-मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा के लिए शुरू की जाएगी व्यवस्था
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में जल्द ही मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए बिना पंजीकरण शुगर, बीपी और वजन की जांच की सुविधा शुरू कराई जाएगी। इसके लिए ओपीडी कक्ष के बाहर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
जिला अस्पताल में आने वाले तीमारदार और मरीज के परिजन अस्पताल में बिना पंजीकरण के अपनी जांच करा सकेंगे। इसके लिए ओपीडी के पास अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। इस अतिरिक्त कक्ष में मरीज के परिजन अपनी शुगर और बीपी के साथ वजन की जांच करा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कक्ष तैयार होने पर वहां स्टॉफ की नियुक्ति कराई जाएगी। इससे मरीज के साथ-साथ उनके परिजन भी अपनी जांच करा सकेंगे। सीएमएस डॉ़ एसके चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले लोगों को बिना पंजीकरण के शुगर, बीपी और वजन की जांच कराने के लिए कक्ष खोलने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों के क्रम में अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष तैयार कराया जा रहा है। कक्ष में जल्द ही कर्मचारी नियुक्त कर बिना पंजीकरण जांच शुरू कराई जाएगी।