फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   suffering from factory Funk in aheda

फैक्ट्री से उठ रही दुर्गंध ने बेहाल किया अहेड़ा

Wed, 06 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 06 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
suffering from factory Funk in aheda
अहेड़ा गांव के पास फैक्ट्री में फैला दूषित केमिकल। - फोटो : amar ujala
बागपत में काला तेल फिल्टर फैक्ट्री से निकल रहा काला धुआं और दुर्गंध ग्राम अहेड़ा के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। वातावरण प्रदूषित होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोगों को काम करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों के दुर्गंध के चलते सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


चांदीनगर मार्ग स्थित अहेड़ा गांव के पास काला तेल फिल्टर करने की फैक्ट्री लगा रखी है। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और दुर्गंध से वातावरण दूषित हो रहा। दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। रात में धुआं अधिक हो जाता है। प्रदूषण के कारण गांव के लोग सही प्रकार से सो भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से निकलने वाली सड़ी हुई दुर्गंध की कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अब इंतहा हो गई है। शीघ्र ही इस जहर को पर्यावरण में घुलने से नहीं रोका गया तो लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा मामला पर्यावरण विभाग का है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इसकी जानकारी की जाएगी कि एनओसी ली गई है अथवा नहीं। एनओसी नहीं होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धुएं और दुर्गंध से होती है सांस की बीमारी
सीएमओ बागपत डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा क्षेत्र के लोगों में सांस की बीमारी बढ़ रही है। ग्राम अहेड़ा से कोई शिकायत आती है तो गांव में शिविर लगवाकर जांच कराई जाएगी।


 पशुओं को हो रही है सांस लेने में परेशानी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजपाल सिंह का  कहना है कि पशुओं में सांस लेने की दिक्कत पहुंच रही है। इस बारे में लोगों की शिकायत पर जांच भी कराई गई है।

 प्रदूषण की जानकारी नहीं
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता आरके सिंह का कहना है कि उन्हें फैक्ट्री के बारे में जानकारी नहीं है। इस बारे में वह जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed