फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sue the officers and contractors of Think Gas Company

Baghpat News: थिंक गैस कंपनी के अधिकारियों व ठेकेदारों पर मुकदमा

Mon, 30 Jan 2023 01:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Jan 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Sue the officers and contractors of Think Gas Company
बागपत। शहर में पाइप लाइन डालने वाली थिंक गैस कंपनी के अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनपर नियम विरुद्ध व कई जगह बिना अनुमति के पेयजल व गलियां तोड़कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा हुआ है। इस मामले में पुलिस अब जांच करेगी और उसके बाद कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ राजेश राणा की तरफ से मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा गया है कि थिंक गैस कंपनी के साथ नगर पालिका का 21 जनवरी 2022 को शहर में गैस पाइप लाइन डालने का कराकर हुआ था। इस कराकर में शर्तें तय की गई थी, लेकिन कंपनी ने उन शर्तों का उल्लंघन करते हुए कार्य किया। थिंक गैस कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों ने रात में पाइप लाइन डलवाई, जिससे अधिकतर जगह पेयजल लाइन टूट गई। इसके साथ ही ठाकुरद्वारा में गैस पाइप लाइन डालने की अनुमति नहीं ली गई और वहां भी पाइप लाइन डालने से पेयजल लाइन टूट गई। जिससे पानी रिसाव होने पर जमीन धंसने लगी और मकानों में दरार आ गई हैं। वहां करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस तरह की कश्यप कालोनी, घनश्याम दास मार्ग, मोहल्ला हरिजन, मोहल्ला वाल्मिकी, ईदगाह मोहल्ला समेत अन्य कई जगहों पर बिना अनुमति के गैस पाइप लाइन डालकर पेयजल लाइन व गलियां तोड़ी गई है। इन जगहों पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये का नुकसान किया गया है।
विज्ञापन

ईओ राजेश राणा ने दर्ज कराए मुकदमे में यह भी कहा है कि गैस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के कारण जगह-जगह पानी रिसाव से मकानों में दरार आ रही हैं। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह अब नगर पालिका ने खुद भी मान लिया है कि बागपत में जिस तरह से पेयजल लाइन व गलियां टूटी है, उसके लिए गैस कंपनी जिम्मेदार है। जबकि पहले इसके लिए मकान मालिकों को जिम्मेदार ठहराने की तैयारी थी। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन तक शिकायत को दबाकर बैठी रही पुलिस
नगर पालिका ईओ राजेश राणा ने थिंक गैस कंपनी के खिलाफ 24 जनवरी को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस उस शिकायत को दबाकर बैठी रही। यह मामला जब एडीएम प्रतिपाल चौहान के पास पहुंचा तो उन्होंने इसको लेकर सीओ से बातचीत की और उसके बाद ही गैस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed