फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   success of Pragya in civil Services

सिविल सेवा के आसमान में प्रज्ञा ने भरी उड़ान

Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
success of Pragya in civil Services
डा. प्रज्ञा जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सर्विस एग्जाम 2016 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें बड़ौत की डॉ. प्रज्ञा जैन ने 149वीं रैंक हासिल की। तीसरे प्रयास में प्रज्ञा ने कामयाबी की इबारत लिखी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। बूढ़पुर और बड़ौत स्थित आवास पर बधाईं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


सिविल सेवा के नतीजों में करीब 1209 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इनमें आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 45 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मूल रूप से गांव बूढ़पुर निवासी और वर्तमान समय में बड़ौत के गांधी रोड पर रहे डॉ. पदम जैन की बेटी डॉ. प्रज्ञा जैन ने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही नतीजे घोषित हुए परिवार में खुशी का माहौल बन गया। डॉ. प्रज्ञा जैन को तीसरी रैंक हासिल हुई है।  भाई डॉ. वैभव जैन और माता रीता जैन ने भी कामयाबी पर खुशी जताई। कामयाबी के लिए जैन ने कठोर मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य पर निगाह से मिली सफलता
शिक्षा के प्रति डॉ. प्रज्ञा जैन की रुचि शुरू से ही रही है। वह होम्योपैथिक की डॉक्टर भी है। दो वर्ष पहले उसकी शादी दिल्ली निवासी विनीत जैन के साथ हुई। विनीत जैन बैंक ऑफ बड़ौदा में चीफ मैनेजर हैं। दो बार के प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बाद भी डॉ. प्रज्ञा जैन ने हिम्मत नहीं हारी। उनके परिवार में दो माह की बेटी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed