फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Subhash Nagar in Red Zone, streets sealed

रेड जोन में बड़ौत, गलियां सील

Sat, 09 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Subhash Nagar in Red Zone, streets sealed
बडौत के सुभाष नगर में सील की गई कालोनी पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। सुभाष नगर कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन, उसकी पत्नी और बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने सुभाष नगर कॉलोनी को रेड जोन घोषित किया है। मुख्य मार्गों को पूरी तरह से सील कर दिया है। लैब टेक्नीशियन कहां से संक्रमित हुआ? अभी इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सकी है। उधर, पालिकाध्यक्ष अमित राणा ने प्रशासन से नगर में कर्फ्यू लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाष नगर कालोनी की गली नंबर तीन को सील कर दिया गया है। 40 लोगों के सैंपल लेते हुए 175 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार की रात डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने नगर का जायजा लिया। पालिका चेयरमैन अमित राणा ने डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपिंद्र यादव से नगर के हालात को देखते हुए कर्फ्यू लगाने की मांग की। चेयरमैन का कहना है कि बड़ौत को बचाने के लिए यह बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है कि लोग अपने-अपने घरों से बिल्कुल भी नहीं निकलें। उधर, कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में ना तो किसी को अंदर जाने की अनुमति दी गई है और ना ही कालोनी से बाहर आने की।
विज्ञापन

एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली दुकानें रहेगी बंद
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि रेड जोन की घोषणा के बाद उन्हीं दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए है, जो पूर्व से खुल रही थी। इसके अलावा स्टेशनरी, जनरल स्टोर, कंफैक्शनरी व अन्य प्रतिष्ठान को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। बताया कि सुभाष नगर से एक किलोमीटर के दायरे की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी, इनमें डेरी, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, बैंक, एटीएम, सरकारी राशन की दुकान के अलावा मैकेनिक आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंचा था कोरोना पॉजिटिव
फोटो संख्या 3
बड़ौत। सूचना मिली कि कोरोना पॉजीटिव लैब टेक्नीशियन डाकखाना रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। इस पर ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर पुलिस टीम को लेकर डाकखाना रोड पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर संचालकों से लैब टेक्नीशियन संबंधित जानकारियां जुटाई। इसके बाद पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराने के अलावा दो दिनों तक इस रोड पर पड़ने वाले सभी मेडिकल स्टोरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। सुभाष नगर कालोनी के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। कई मेडिकल स्टोर खुले मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और फटकार लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया।
नीति नर्सिंग होम पर चस्पा किया नोटिस
फोटो संख्या 2ए
बड़ौत। बड़ौली रोड स्थित नीति नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा कर आगामी आदेशों तक अस्पताल को बंद रखने के निर्देश दिए है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि उक्त अस्पताल पर लैब टेक्नीशियन काम करता था। इसके मद्देनजर अस्पताल पर नोटिस चस्पा करते हुए दो लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
जमातियां की तबियत बिगड़ने पर मचा हड़कंप, पहुंची टीम
फोटो संख्या 1.....
बड़ौत। पूर्वी यमन नहर स्थित जेएस मैरिज होम पर क्वांरटीन किए गए जमातियों की हालत बिगड़ने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक जमातियां को दवाई दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जेएस मैरिज होम में 85 जमाती क्वारंटीन है। छह जमातियों को बुखार, चार को खांसी व नजला की शिकायत पायी गई, जिन्हें बाद में दवाईयां दे दी गयी। सभी जमातियां की हालत सामान्य है।

गांवों में नहीं दे रहे घुसने
बड़ौत। बड़का गांव में दिल्ली से पहुंचे एक युवक को ग्रामीण गांव में नहीं घुसने दे रहे है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उक्त युवक कोरोना पॉजिटिव हो सकता है। बाद में युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को सीएचसी पर जांच के लिए ले गयी। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जांच में युवक की हालत सामान्य है। उसे गांव में ही क्वारंटीन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed