फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students wrote essays and gave the message of controlling communicable diseases

Baghpat News: निबंध लिख विद्यार्थियों ने संचारी रोग नियंत्रण का दिया संदेश

Sun, 14 Jul 2024 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students wrote essays and gave the message of controlling communicable diseases
-आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरुकता का संदेश दिया।


विद्यालय की छात्रा नेहा व तान्या ने संचारी रोग पर आओ अभी घर द्वार को हम स्वच्छ बनाएं, बढ़ते हुए रोगों को पल में दूर भगाएं गीत प्रस्तुत कर सभी को अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। साथ ही संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूक किया। हेमंत कुमार व अंकिता सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने संचारी रोग नियंत्रण पर निबंध लिखकर जागरूक किया। कौशल श्रीवास्तव व लेखराज के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। इसमें उन्होंने नशे के पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने विचार रखे। साथ ही नशे के दुष्परिणामों को बताया। प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा मिश्रा ने हम सब मिलकर एक संकल्प लें कि हम एक नया भारत बनाएंगे, हम नशा मुक्त भारत बनाएंगे का छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed