फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students will have to register on Prerna Portal

प्रेरणा पोर्टल पर विद्यार्थियों का करना होगा पंजीकरण

Mon, 18 Jul 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students will have to register on Prerna Portal
बागपत। स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली ड्रेस और जूते-मौजे के लिए उनका पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर करना होगा। इसके अलावा डीबीटी से राशि खातों में स्थानांतरित करने के लिए अभिभावक का आधार प्रमाणीकरण करना होगा। बीएसए स्तर से पंजीकरण और आधार प्रमाणीकरण की जांच के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक और 164 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सरकार की ओर से एक बच्चे को ड्रेस, जूता-मौजा, स्वेटर और स्कूल बैग के लिए उनके अभिभावकों के खातों में 1100 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाती है। इसमें 300 रुपये के हिसाब से दो जोड़ी ड्रेस के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूता-मौजा के लिए 125 रुपये और स्कूल बैग के लिए 175 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए शासन ने स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित करने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा उनके अभिभावकों का आधार प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। ेबीएसए स्तर से जांच के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी और शासन स्तर से अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। बीएसए को पत्र भेजकर छात्रों का पंजीकरण और उनके अभिभावकों का आधार प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed