{"_id":"581e397e4f1c1b8617435fe5","slug":"students-will-be-sent-home-the-smart-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के घर भेजे जाएंगे समाजवादी स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के घर भेजे जाएंगे समाजवादी स्मार्ट फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ह्दय शंकर तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को समाजवादी स्मार्ट फोन वितरण योजना में निशुल्क स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदक की आयु पहली जनवरी 2017 को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।कलक्ट्रेट सभागार में समाजवादी स्मार्ट फोन वितरण योजना के विषय पर अधिकारियों की बैठक की।
उन्होंने कहा आवेदक प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इसके अलावा हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय छह लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक अथवा उसके अभिभावक श्रेणी -1, श्रेणी -2 के शासकीय अधिकारी नहीं होने चाहिए। उन्होंने बताया स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। आवेदन पत्र की शासकीय जांच आवेदक के पते पर की जाएगी।
डीएम ने बताया स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए सरकार ने कोई मूल्य नहीं लगाया है। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद योजना के लाभार्थियों को निशुल्क स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। योजना के चयनित लाभार्थियों को स्मार्ट फोन प्राप्त करने के किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट फोन सीधे लाभार्थी के घर प्रेषित किया जाएगा। डीआईओएस, बीएसए, सीएमओ को निर्देश दिए वह अपने कर्मचारियों और अपने परिवार के पात्र लोगों को पंजीकरण ऑनलाइन मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। ताकि अधिक से अधिक पात्र युवकों को स्मार्ट फोन प्राप्त हो सके। अधिशासी अधिकारी अपने तृृतीय श्रेणी के कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों के भी पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। डीआईओएस कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों और जिला कमांडेंट होमगार्ड पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण कराए।