फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students will be able to prepare for board exams on their own portal.

Baghpat News: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी स्वयं पोर्टल पर कर सकेंगे विद्यार्थी

Mon, 20 Oct 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to prepare for board exams on their own portal.
- 22 फरवरी तक आवेदन करा सकेंगे विद्यार्थी, पंजीकरण होना हुआ शुरू
विज्ञापन

- एनसीईआरटी ने विद्यार्थियों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स का संचालन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी अब स्वयं पोर्टल पर तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए वह 22 फरवरी तक आवेदन करा सकेंगे और इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एनसीईआरटी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स लांच किए हैं। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। कोर्स पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके लिए एनसीईआरटी के समर्थ पोर्टल पर अक्तूबर माह से आवेदन शुरू हो चुके हैं जो 22 फरवरी तक जारी रहेंगे। कोर्स पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
विज्ञापन

यह कोर्स बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। छात्र इनका लाभ बिना किसी शुल्क के ले सकते हैं। डीआईओएस राघवेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों के कोर्स उपलब्ध हैं। कक्षा 11 के छात्रों के लिए भी कोर्स उपलब्ध है और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed