फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students will also learn techniques of Artificial Intelligence

Baghpat News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक भी सीखेंगे विद्यार्थी

Thu, 03 Apr 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students will also learn techniques of Artificial Intelligence
बड़ौत। नगर के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ किया गया। जहां पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ एआई की तकनीक भी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंधक सिस्टर रोजलीन व प्रधानाचार्य सिस्टर डॉ. जस्सी जोश ने लैब का शुभारंभ किया। बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को उन्नत कौशल और तकनीकों से सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नवीनतम कंप्यूटर उपकरणों के साथ कोडिंग और एआई के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। कहा कि किताबी ज्ञान के साथ नई तकनीकी ज्ञान भी जरूरी है और इसको देखते हुए यह लैब शुरू की गई हैं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनु, दीपा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed