{"_id":"615208cd8ebc3e004f53f68a","slug":"students-were-advised-not-to-drive-at-high-speed-baghpat-news-mrt558052686","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को बताए यातायात के नियम, तेज गति से वाहन न चलाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को बताए यातायात के नियम, तेज गति से वाहन न चलाने की सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सोमवार को कस्बे के जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, तेज गति से वाहन नहीं चलाने की सलाह दी।
प्रभारी प्रधानाचार्य अनिता जैन ने सड़क सुरक्षा के दूसरे सप्ताह अंतर्गत प्रार्थना सभा में छात्राओं को सड़क के नियमों की जानकारी देकर पालन करने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को सड़क पर चलने, सड़क पार करने, जेबरा क्रॉसिंग, रेड लाइट, ग्रीन लाइट व येलो लाइट, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय शीट बेल्ट का प्रयोग करने, समय पर वाहन की सर्विस कराना और निर्धारित गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को लाइसेंस बनवाने के बाद वाहन चलाने और कम उम्र में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षिका अनिता शर्मा, अन्नू कौशिक, कमलेश देवी, दिनेश जैन, पूनम पालीवाल आदि मौजूद रहीं।