फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students visited Parliament and Rashtrapati Bhavan

Baghpat News: विद्यार्थियों ने संसद और राष्ट्रपति भवन का किया भ्रमण

Thu, 24 Sep 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Students visited Parliament and Rashtrapati Bhavan
-लोकतंत्र, संविधान, संसदीय व्यवस्था और भारतीय संस्कृति की विद्यार्थियों ने जानकारी ली
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को संसद और राष्ट्रपति भवन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली और संविधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विद्यार्थी स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल अध्यक्ष और प्रधानाचार्य अमित चौहान के साथ इस भ्रमण पर गए थे। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। दोनों सदनों की बैठक व्यवस्था, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के निर्धारित स्थानों को समझा। सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठने की व्यवस्था, संसदीय कार्रवाई की जानकारी भी ली। छात्रों ने यह भी जाना कि कोई विधेयक किस प्रकार कानून का रूप लेता है। उन्हें भारत की शासन व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी बताया गया। नए संसद भवन की स्थापत्य कला ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से भी मुलाकात की। सांसद सांगवान ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने संसद की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला। इस बातचीत से विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव मिला। यह भ्रमण छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed