फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students sweat after seeing science paper

Baghpat News: साइंस का पेपर देख छूटे छात्रों के पसीने

Sun, 03 Mar 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 03 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students sweat after seeing science paper
बड़ौत। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के साइंस विषय के पेपर को देखकर छात्रों के पसीने छूट गए। पेपर को हल करने में छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर में ज्यादातर सवाल पाठ्यक्रम से बाहर से आए हुए थे। इस दौरान 67 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का शनिवार को साइंस का पेपर था। पेपर छात्रों को काफी रुचिकर लगा। प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न आसान थे, लेकिन थोड़े घुमा-फिरा कर पूछे गए थे। इस कारण से उन सवालों को हल करने में छात्रों को थोड़ी दिक्कत हुई। खासकर केमिस्ट्री के प्रश्नों वाला हिस्सा आसान, लेकिन उलझाऊ लगा। जबकि बॉयोलॉजी के सवाल सीधे, लेकिन लंबे थे।
विज्ञापन

साइंस के शिक्षकों के अनुसार, पेपर संकल्पनात्मक समझ पर आधारित था। जिन भी छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की, उनके लिए यह काफी अच्छा पेपर रहा। बता दें कि जनपद में बनाएं गए 14 परीक्षा केंद्रों में साइंस की परीक्षा देने के लिए 5095 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 5028 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 67 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये बोली छात्राएं
- परीक्षा सेंटर से बाहर निकली पल्लवी ने बताया कि साइंस के पेपर से वह खुश हैं। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न काफी रुचिकर थे। केमिस्ट्री वाले प्रश्न आसान, लेकिन घुमा फिरा कर पूछे गए।



- पेपर मध्यम स्तर का था। कुछ प्रश्न मुश्किल थे। कुछ प्रश्न बिल्कुल सीधे पूछे गए थे। एक्टिविटी व डायग्राम आधारित प्रश्न भी संतुलित लगे। बताया कि पेपर संकल्पनात्मक समझ पर आधारित था। वे इसमें अच्छा स्कोर प्राप्त कर लेंगे- पलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed