फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students run in Sadbhavna Marathon, Hindus and Muslims showered flowers

सद्भावना मैराथन में दौड़े विद्यार्थी, हिंदु-मुस्लिमों ने बरसाए फूल

Wed, 20 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Students run in Sadbhavna Marathon, Hindus and Muslims showered flowers
सद्भावना मैराथन में दौड़े विद्यार्थी, हिंदू-मुस्लिमों ने बरसाए फूल
विज्ञापन

बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए सद्भावना मैराथन कराई गई। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से कराई गई मैराथन को एसपी नीरज कुमार जादौन ने राष्ट्र वंदना चौक से हरी झंडी दिखाई। सद्भावना मैराथन में छात्र-छात्राएं दौड़े तो हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर उनपर खूब फूूल बरसाए।
राष्ट्र वंदना चौक पर सद्भावना मैराथन के लिए मंगलवार सुबह ही शहर के लोग उमड़ पड़े। मैराथन शुरू करने से पहले एसपी नीरज कुमार जादौन, गेटवे के मैनेजर कृष्णपाल, प्रधानाचार्य अमित चौहान समेत अन्य ने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। एसपी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को शुरू कराया। मैराथन में हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं के साथ ही हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग भी दौड़े। यह मैराथन गेटवे स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुई। उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन को पंजाबी समाज के प्रेम गुलयानी व मुस्लिम समाज के हाजी आजाद सैफी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। एसपी ने कहा कि जब तक एकता कायम है, तब तक देश की सुरक्षा कायम रहेगी। इसलिए सभी को जाति व धर्म से ऊपर उठकर केवल राष्ट्रहित में सोचना चाहिए और हमेशा राष्ट्र को वरीयता देनी चाहिए। इस दौरान रामनिवास, देवेंद्र धामा, आनंद चौहान, कर्म सिंह चौहान, सोनू सैफी, संजय शर्मा, अजय राणा, अनुराधा शर्मा, सवेरा जैन, शिरिन, सानिया, संध्या, अनुज, नीरज आदि मौजूद रहे।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर तिरंगा लेकर मैराथन दौड़ में भाग लेते गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्?

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर तिरंगा लेकर मैराथन दौड़ में भाग लेते गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्?- फोटो : BAGHPAT

बगपत के राष्ट्र वंदना चौक पर मैराथन दौड़ के दौरान देश भक्तर के नारे लगाते बच्चें

बगपत के राष्ट्र वंदना चौक पर मैराथन दौड़ के दौरान देश भक्तर के नारे लगाते बच्चें- फोटो : BAGHPAT

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बच्चों से फीताकटवाकर मैराथन दौड़ का शुभारंम करवाते एसपी नीरज कुमा?

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बच्चों से फीताकटवाकर मैराथन दौड़ का शुभारंम करवाते एसपी नीरज कुमा?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed