फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students reached school, police stationed

स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं, पुलिस रही तैनात

Tue, 30 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students reached school, police stationed
रटौल में गणमान्य लोगो की बैठक लेते सीओ विजय चौधरी - फोटो : BAGHPAT
- रटौल में लहचौड़ा गांव के विद्यार्थियों से मारपीट मामले में पुलिस ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। रटौल के सेंट मेरी इंटर कॉलेज पर लहचौड़ा गांव के छात्र छात्राओं से मारपीट के बाद मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। स्कूल पर सोमवार को पुलिस तैनात रही। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद उनको स्कूल भेजा। पुलिस ने कॉलेज पर नियमित गश्त करने की बात भी कही है।
रटौल कस्बे के सेंट मेरी इंटर कालेज में पढ़ने वाले लहचौड़ा गांव के छात्र-छात्राओं के साथ तीन दिन पहले कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मारपीट की घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने रविवार को गांव में पंचायत कर छात्र-छात्राओं को स्कूल न भेजने की बात कही थी। जिस पर खेकड़ा कोतवाली प्रभारी ने लहचौड़ा गांव पहुंचकर अभिभावकों से बातचीत की और सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजा। उधर पुलिस ने रटौल में फ्लैग मार्च किया और सेंट मेरी स्कूल की छुट्टी होने तक तैनात रही। थाना प्रभारी कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को सुरक्षा दी जाएगी, छुट्टी के समय पुलिसकर्मी स्कूल के बाहर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कराई, स्कूल में लगाई पेटिका
स्कूल प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से आरोपियों की पहचान कराई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस दौरान छात्र छात्राओं के अभिभावक भी संतुष्ट नजर आए। वहीं स्कूल में एक शिकायत पेटिका लगाई गई। जिसमें गोपनीय ढंग से अपनी शिकायत पेटिका में डालने के लिए कहा गया।

माहौल बिगाड़ने वालों को दी कार्रवाई की चेतावनी
रटौल पुलिस चौकी पर सोमवार को सीओ खेकड़ा विजय कुमार चौधरी और थाना प्रभारी डीके त्यागी ने गण्मान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह न फैलाने की अपील की। सीओ ने माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को कार्रवाई की हिदायत दी। मौके पर प्रधान प्रदीप शर्मा, जाकिर हसन, मुबस्सिर चौधरी, साहिर, जुनैद फरीदी, चौधरी राजा हसन, फजर मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed