फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students on the road to save daughters

बेटियां बचाने के लिए सड़क पर उतरें छात्र-छात्राएं

Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students on the road to save daughters
बागपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं रैली में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साप्ताहिक अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अभियान में सहयोग करें। बेटियां ही देश का भविष्य है।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज से डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र ने श्री यमुना इंटर कॉलेज से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यमुना इंटर कॉलेज से होते हुए बागपत शहर की गलियों से वापस इंटर कॉलेज में समाप्त हुई प्रभातफेरी में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के हाथों में तरह-तरह के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित स्लोगन थे। प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं को रोकने का संदेश देना था। आज की बेटी कल का भविष्य है, इस उद्देश्य से बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह की सरकार ने भी योजनाएं चला रखी हैं। इस दौरान प्रभात फेरी प्रभारी जसविंदर सिंह, प्रधानाचार्य अंतरिक्ष, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed