फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students have besieged the police station

डीजे पालीटेक्निक के छात्रों ने कोतवाली घेरी

Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students have besieged the police station
बड़ौत कोतवाली में पुलिस का घेराव करते पालीटेक्निक के छात्र। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में पालीटेक्निक के छात्रों ने गुराना रोड पर सोमवार की शाम छात्रों को रौंदने वाले महिंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई करने और घायलों का इलाज कराने मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। बाद में पुलिस ने छात्रों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत पड़े।
विज्ञापन


 सोमवार को शाम के समय गुराना रोड पर डीजे पालीटेक्निक के छात्र समेत कई लोग खड़े थे। इसी दौरान नशे में धुत महिंद्रा पिकअप गाड़ी के चालक ने उन्हें रौंद दिया था। इसमें सतीश भारद्वाज बनारस, सूरज कुमार वर्मा, अवनीश, देवदत्त निवासी बलिया और शिवम निवासी इलाहाबाद गंभीर घायल हो गए थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार को काफी संख्या छात्र में घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इलाज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया और पुलिस अब तक की गई कार्रवाई पर भी आक्रोश जताया। उन्होंने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। पुलिस ने आश्वासन दिया उनका इलाज कराया जाएगा। तब जाकर छात्र शांत हुए। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया  चालक को हिरासत में लिया  है,  गाड़ी मालिक द्वारा इस मामले में समझौते की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed