फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students and teachers sat on strike to save the school, renovation work of Pura Mahadev temple is going on.

Baghpat: स्कूल बचाने के लिए धरने पर बैठीं छात्राएं और शिक्षक, पुरा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का चल रहा काम

Sat, 03 Oct 2026 09:17 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बागपत
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बागपत Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 03 Oct 2026 09:17 PM IST
सार

पुरा महादेव गांव में छात्राओं की शिक्षा पर अब संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन तोड़ा जा रहा है। इसके विरोध में छात्राओं व शिक्षकों ने शनिवार को विद्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने 500 मीटर दूर जमीन आवंटित कर नया स्कूल बनवाने की मांग की है और जब तक भवन नहीं बन जाता तब तक विद्यालय को न तोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Students and teachers sat on strike to save the school, renovation work of Pura Mahadev temple is going on.
धरने पर बैठीं छात्राएं और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरा महादेव गांव में बेटियों को शिक्षा देने के लिए वर्ष 2005 में वित्तविहीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चालू किया गया था। शुरू में विद्यालय को कक्षा छह से आठवीं तक की मान्यता मिली थी और उस समय विद्यालय में 50 छात्राओं का दाखिला कराकर पढ़ाई शुरू कराई गई थी। तीन साल बाद हाईस्कूल तक की मान्यता ली गई और वहां छात्राओं को शिक्षा देने के लिए नौ शिक्षकों की तैनाती की गई। इसमें प्रधानाचार्य सुशील, संगीता, अर्चना, कुसुम, नीतू, सुनीता, वर्षा, नीलम आदि शामिल हैं। धीरे-धीरे छात्राओं की संख्या बढ़ती गई और अब वर्तमान में विद्यालय में 110 छात्राएं पढ़ती हैं। प्रधानाचार्य सुशील ने बताया कि 20 साल से विद्यालय संचालित है और अब पुरा महादेव मंदिर की जीर्णोद्धार चल रहा है। ऐसे में विद्यालय मंदिर के जीर्णोद्धार की जद में आ गया है और विद्यालय को तोड़ा जा रहा है। इससे विद्यालय को संचालित करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति से 500 मीटर दूर विद्यालय को चालू करने के लिए भवन निर्माण करवाने की मांग उठाई है ताकि छात्राओं को शिक्षा मिलती रहे।

विज्ञापन

Students and teachers sat on strike to save the school, renovation work of Pura Mahadev temple is going on.
जानकारी देतीं विद्यालय की शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं की पढ़ाई पर संकट, कहां पढ़ेंगी
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बागपत व मेरठ जिले के नौ गांवों से बेटियां पढ़ाई करने के आती हैं। इनमें पुरामहादेव, मवीकलां, मवीखुर्द, बुढ़सैनी, मतानतनगर, कल्याणपुर और नंदपुरा आदि गांव की बेटियां हाईस्कूल तक पढ़ाई करती हैं। अब विद्यालय टूटने से छात्राओं की शिक्षा पर संकट आ खड़ा हुआ है और ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि अब बेटियां कहां पढ़ाई करेंगी। ऐसे में उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा। गांव के आसपास भी कोई दूसरा विद्यालय नहीं है। अब बेटियां व शिक्षक खुद ही विद्यालय को टूटने से बचाने के लिए आगे खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई माह पहले वार्ता में दिया था पांच कमरे बनाने का आश्वासन
प्रधानाचार्य सुशील ने बताया कि ढाई माह पहले मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उस समय आश्वासन दिया गया था कि विद्यालय को तोड़ने से पहले पांच भवन बनाकर दिए जाएंगे ताकि छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो। अब भवन का निर्माण करे बिना ही विद्यालय को तोड़ा जा रहा है, जिससे सभी में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने कहा
मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। मंदिर के हिस्से को तोड़ा जा रहा। जल्द ही विद्यालय निर्माण को लेकर लोगों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में समस्या का समाधान निकाला जाएगा। -संजीव शर्मा, सचिव 
 

बोले डीआईओएस राजीव कुमार यादव
पुरा महादेव मंदिर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तोड़ने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर समाधान करवाया जाएगा।

पुरा महादेव गांव में छात्राओं की शिक्षा पर अब संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन तोड़ा जा रहा है। इसके विरोध में छात्राओं व शिक्षकों ने शनिवार को विद्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने 500 मीटर दूर जमीन आवंटित कर नया स्कूल बनवाने की मांग की है और जब तक भवन नहीं बन जाता तब तक विद्यालय को न तोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed