फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student shot dead near woman police station, seriously injured

महिला थाने के पास छात्र को मारी गोली, गंभीर घायल

Thu, 23 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead near woman police station, seriously injured
महिला थाने के पास छात्र को मारी गोली, गंभीर घायल
विज्ञापन

बागपत। खट्टा प्रहलादपुर निवासी कक्षा 12 के छात्र को बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारी दी। घायल छात्र को उसके दोस्तोें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्र के पिता ने देर रात तीन आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी है।

खट्टा प्रहलादपुर निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र तुषार कक्षा 12 का छात्र है। बुधवार की दोपहर वह प्रैक्टिकल का सामान लेने बागपत आया था। लौटते वक्त महिला थाने के पास उसे बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में तुषार को उसके दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed