फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student raped and made pornographic video, accused arrested

Baghpat News: छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Student raped and made pornographic video, accused arrested
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह की छात्रा को खाली प्लाॅट में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर फोन भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ाई करती है। गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर एक खाली प्लाॅट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई भी की गई। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो भी अपने फोन में बना ली और छात्रा को बेहोशी की हालत में वहां छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

होश में आने पर छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गांव के ही सावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फोन भी बरामद किया गया और फोन में छात्रा की अश्लील वीडियो भी मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed