फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student killed in road accident, one injured

सड़क हादसे में छात्र की मौत, एक घायल

Fri, 31 Jul 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student killed in road accident, one injured
रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक फिसलने से हुआ हादसा,
विज्ञापन

बस छोड़कर फरार हुआ चालक, किशोर के पिता ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ककड़ीपुर चेक पोस्ट के समीप रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस को सड़क पर छोड़कर भाग गया। किशोर के पिता ने बस चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

रमाला निवासी बाबू ने बताया कि उसकी गांव में मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की सुबह उनका बेटा रिजवान (16) अपने चचेरे भाई राकिब के साथ बाइक से हलवाई को लेने के लिए रमाला चीनी मिल जा रहा था। ककड़ीपुर चेक पोस्ट के पास बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को साइड मार दी। टक्कर से बाइक हाइवे पर दूर तक फिसलती चली गई। हादसे में रिजवान का सिर सड़क में टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बीच हाईवे बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर रिजवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तथा राकिब को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बाबू ने बताया कि रिजवान मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा में कक्षा 12 का छात्र था। उसने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed