फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   student killed by attacking with ax

कुल्हाड़ी से हमला कर छात्र की हत्या

Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
student killed by attacking with ax
बड़ौत सीएचसी में जानकारी लेता पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
गांव पोइस नंगला का रहने वाला था छात्र, कुछ दिन से बड़ौत में ताऊ के घर रह रहा था
विज्ञापन

बुधवार की रात एक युवक उसे बुलाकर ले गया था, बाद में कॉलोनी के पास पड़ा मिला शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पोइस नंगला गांव निवासी छात्र की बुधवार की रात कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। छात्र बड़ौत नगर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अपने ताऊ के यहां रह रहा था और रात में गांव का ही एक युवक उसे बुलाकर ले गया था। कुछ देर बार उसका शव लक्ष्मीनगर कॉलोनी के पास ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, छात्र की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा गया है।
मृतक छात्र सौरभ (18) पुत्र ओमपाल पोइस नंगला थाना बिनौली का रहने वाला था। वह नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। 20 दिसंबर को वह कॉलेज में अपनी फीस जमा करने के लिए आया था। इसके बाद से वह बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रहने वाले अपने ताऊ राजवीर सिंह के यहां रह रहा था। बुधवार को भी वह अपने ताऊ के घर ही था। परिजनों के मुताबिक रात में उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। मध्यरात्रि में एक होमगार्ड ने परिजनों को सूचना दी कि सौरभ सीएचसी में भर्ती है। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे तो सौरभ का शव देकर कोहराम मच गया। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि सौरभ के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। होमगार्ड ने बताया कि लक्ष्मीनगर कॉलोनी के पास ही सौरभ लहूलुहान हालात में पड़ा मिला था। सीएचसी में लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोइस नंगला के रहने वाले एक युवक को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल युवक की मौत सड़क हादसे से होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मगनवीर सिंह गिल, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed