फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student enrollment in aided schools is low, government is upset

Baghpat News: सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों का नामांकन कम, शासन नाराज

Thu, 06 Jun 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Student enrollment in aided schools is low, government is upset
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र संख्या कम है। जिले के नौ विद्यालय में छात्र संख्या सौ से कम है और दो विद्यालयों में तो 50 से भी कम छात्रों का नामांकन है। जिस पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। शासन ने बीएसए को प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लेकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 23 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यू डायस पर अपडेट किए गए छात्रों के डाटा के अनुसार जिले के नौ विद्यालयों में छात्र संख्या सौ से कम और दो विद्यालयों में 50 से कम छात्रों का नामांकन है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि अशासकीय प्राप्त विद्यालयों को अनुदान सूची पर लिए जाने के लिए कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षा में छात्र संख्या का निर्धारण 105 छात्र संख्या से कम न होने की शर्त निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद विद्यालयों में लगातार छात्रों का नामांकन कम हो रहा है। उन्होंने बीएसए को इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगने और छात्रों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल का नाम नामांकन
रानी झांसी जूनियर हाईस्कूल क्यामपुर 36
सर्वोदय संस्कृत आश्रम बालैनी 43
आईजेजे एसएस औसिक्का 50
जैन गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल 72
कुंदन जैन जूनियर हाईस्कूल फजलपुर 73
श्री शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल 79
आदर्श जूनियर हाईस्कूल 84
सूरज सिंह जूनियर हाईस्कूल 84
शिव मंदिर जूनियर हाईस्कूल ककौर 94
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed