फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student dies of fever in Theda

तेड़ा में बुखार से छात्र की मौत, दोघट के कई गांवों में डेंगू का प्रकोप

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student dies of fever in Theda
अमीनगर सराय/ दोघट (बागपत)। बुखार से तेड़ा गांव के कक्षा छह के एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दोघट क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तेडा गांव के आयुष पुत्र सोनू को पिछले दो दिन से बुखार था। परिजनों ने उसका गांव के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया। बुखार कम नहीं होने पर परिजनों ने उसे बड़ौत के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दादा महेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र आयुष बहुत ही होनहार था। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दोघट क्षेत्र के गैड़बरा गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह का नौकर राजेंद्र सिंह, उनकी भाभी दरियाई डेंगू से पीड़ित हैं। इनके अतिरिक्त मुलसम, दाहा गांव में भी डेंगू से दर्जनों लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed