{"_id":"643c467c151eb0c14e0fca24","slug":"student-died-due-to-electrocution-of-inverter-baghpat-news-c-28-1-bag1001-462-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: इन्वर्टर का करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: इन्वर्टर का करंट लगने से छात्र की मौत
Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय। पिलाना गांव में इन्वर्टर में प्लग लगाते समय 10वीं कक्षा का छात्र करंट की चपेट में आ गया। जिसकी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पिलाना गांव के रहने वाले किसान राजीव का बेटा वंश 10वीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह वह इन्वर्टर में प्लग लगा रहा था। तभी करंट का झटका लगने से वंश बेहोश हो गया। जिसके बाद परिवार वाले उसको मेरठ के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान वंश की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव को गांव लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।