फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student and laborer died in two separate road accidents

Baghpat News: दो अलग-अलग सड़क हादसे में छात्र और मजदूर की मौत

Sat, 17 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Student and laborer died in two separate road accidents
- धनौरा टीकरी -सरोरा मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने छात्र को कुचला
विज्ञापन

- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र और मजदूर की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई और शुक्रवार को धनौरा टीकरी-सरोरा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कक्षा 11 के छात्र को कुचल दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुजफ्फरनगर जनपद के नगवा टाली गांव का रहने वाले मिथुन (16) पुत्र नानू 11वीं कक्षा का छात्र था। जो अपने चचेरे भाई अंकित के साथ किराए पर ईंट ढोने वाली ट्रैक्टर ट्राली पर गया था। अंकित ने बताया कि वह धनौरा टीकरी गांव के एक ईंट भट्ठे से ट्राली में ईंट भरकर वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में मिथुन ट्रैक्टर रुकवाकर पानी पीने चला गया। बताया कि तभी राहुल ट्रैक्टर लेकर चल दिया और मिथुन चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। मिथुन पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली उसके ऊपर से गुजर गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली का रहने वाला मजदूर सर्वेश (35) किसी काम से बृहस्पतिवार रात किसी काम से खेकड़ा जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने सर्वेश की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सर्वेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने लगाया रंजिश में धक्का देने का आरोप
मृतक के भाई ललित ने ट्रैक्टर चालक पर रंजिश में धक्का देकर नीचे गिराने और फिर ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया। उसने बताया कि ट्रैक्टर चालक से उनकी पहले से ही रंजिश चली आ रही है।

सड़क दुर्घटना में चिकित्सक की मौत
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खेकड़ा निवासी एक चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।



नगर के मोहल्ला रामपुर में बडागांव रेलवे फाटक के पास रहने वाला डा. अमित गाजियाबाद जनपद के लोनी कस्बे की शिव विहार कालोनी में क्लीनिक चलाता था। बृहस्पतिवार की रात क्लीनिक से घर वापस लौटते समय ट्रोनिका सिटी के पास अज्ञात वाहन ने ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed