{"_id":"83bee2fb7c926fdce1272482994e6696","slug":"struggle-to-make-again-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से मतगणना कराने के लिए संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से मतगणना कराने के लिए संग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड 17 के पराजित प्रत्याशी फखरुद्दीन और वार्ड 13 के निर्देश कुमार के सैकड़ों समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक हुई।
प्रदर्शनकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि आठ नवंबर तक प्रशासन ने फिर से मतगणना नहीं कराई, तो नौ को कलक्ट्रेट पर कब्जा कर लिया जाएगा। कलक्ट्रेट पर कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा।
दोनों पराजित प्रत्याशी और उनके समर्थन में सैकड़ों की संख्या में लोग बुधवार सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित, रालोद विधायक चौधरी वीरपाल राठी और सलीम चौधरी के नेतृत्व में लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गेट पर उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। लोगों का गुस्सा देख पुलिस अफसरों ने मुख्य दरवाजा खुलवा दिया। कलक्ट्रेट में पहुंचकर सभी लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक रिकाउंटिंग नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। दोपहर ढाई बजे एडीएम राकेश कुमार मालपाणी ने धरनास्थल पर पहुंचकर कहा कि डीएम और एसपी ने चुनाव आयोग को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया है, लेकिन चुनाव आयोग ने रिकाउंटिंग कराने से मना कर दिया है।
इस पर लोग भड़क गए।
तीन बजे सात सदस्यों की कमेटी ने निर्णय लिया कि धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। आठ नवंबर तक प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता है, तो 9 को लोग कलक्ट्रेट पर धावा बोलकर तालाबंदी कर कामकाज पूरी तरह से ठप कर देंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद का बेटा एवं बसपा नेता अहमद हसन, रालोद मंडलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, रालोद जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह गुर्जर, रमेश त्यागी, अश्वनी तोमर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, ओमवीर सिंह ढाका, अमित चौधरी, प्रवीन कुमार, वहाब चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रालोद-बसपा एक मंच पर आई ः बागपत। मतगणना में धांधली के मसले पर बसपा और रालोद एक मंच पर आ गईं है। सपा के भी कुछ नेता इस आंदोलन में शामिल हो गए। सभी ने कहा कि यह अन्याय की लड़ाई है। इसे पार्टी से ऊपर उठकर सपा सरकार से खिलाफ लड़ा जाएगा।