{"_id":"625af357ff82d72ea244f34c","slug":"struggle-between-two-sides-in-harchandpur-fierce-stone-pelting-and-weapons-baghpat-news-mrt5847990170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव और चले हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव और चले हथियार
विज्ञापन
बागपत के हरचंदपुर गांव में पथराव व मारपीट के बाद घायल हुए युवकों को सीएचसी से मैडिकल कराकर ले जात?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी को लेकर हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल
सीओ के साथ तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संभाली स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरचंदपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर धारदार हथियार चले। आधा घंटे तक पथराव हुआ। एक किशोरी को लेकर यह संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सीओ खेकड़ा के साथ तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरचंदपुर में रहने वाले अनुसूचित जाति के ललित और सोमपाल पक्षों में शनिवार दोपहर को संघर्ष हो गया। पथराव हुआ तो भगदड़ मच गई। लोग घरों के अंदर ही कैद हो गए। इस संघर्ष में एक पक्ष से ललित और दूसरे पक्ष से सोमपाल, उसका बेटा नीरज, बोबी, नितिन व भतीजा श्याम घायल हो गए। सूचना पर सीओ खेकड़ा विजय चौधरी, बागपत कोतवाली पुलिस, खेकड़ा और सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। घायलों को बागपत सीएचसी में लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। ललित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष का युवक 15 वर्षीय किशोरी को दो बार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों बार लोगों ने पंचायत करके समझौता करा दिया था, इसलिए उन्होंने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। इसके बावजूद आरोपी युवक लगातार किशोरी को परेशान कर रहा है। शनिवार को भी युवक ने अपने भाई और साथियों संग किशोरी के साथ अभद्रता की। इस बारे में कोतवाली में शिकायत की गई। शिकायत करके लौटे समय उन पर धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही पथराव किया गया।
उधर, सोमपाल पक्ष का कहना है कि युवक के साथ किशोरी अपनी मर्जी से गई थी और इस मामले में समझौता हो चुका है। उसका बेटा नीरज अपने भाई नितिन के साथ मीतली गांव से घर लौट रहा था। उन पर ललित पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। बीच बचाव को आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। इस संबंध में सीओ का कहना का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।