फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strong winds cause damage to gardeners due to breaking of mangoes and trees

Baghpat News: तेज हवा से आम और पेड़ टूटने से बागवानों को नुकसान

Wed, 05 Jun 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Strong winds cause damage to gardeners due to breaking of mangoes and trees
बागपत, रटौल। तेज हवा से कस्बे के अलावा क्षेत्र के गांवों के तीन घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा आम और पेड़ गिरने से बागवानों को भी नुकसान हुआ है। बागवानों का कहना है कि बार-बार आंधी और तेज हवा के कारण आम टूटकर गिर गया है, जिससे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा बंद होने पर लगभग तीन घंटे बाद आपूर्ति शुरु हुई। इसके अलावा तेज हवा में कच्चा आम गिर गया जिससे बागवानों का काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के बागवान हबीब खान, उमर फरीदी, जावेद चौधरी और अबरार ने बताया कि इस बार कई बार तेज हवा और आंधी चलने से बागों में काफी नुकसान हुआ है। सोमवार रात भी तेज हवा में 20 प्रतिशत कच्चा आम टूटकर गिर गया। हवा तेज होने के कारण पेड़ भी टूटकर गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed