{"_id":"e4fb0a5bb32c8eb0bdc4bb0a295773e1","slug":"strike-continues-for-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में मलकपुर चीनी मिल में अपनी मांगो को लेकर कर्मचारियों ने शनिवार को भी हड़ताल जारी रखी। इस कारण मिल पूर्ण रूप से बंद रही। कर्मचारियों के धरनास्थल पर मिल अधिकारी पहुंचे और उनसे बातचीत की। आश्वासन दिया गया कि जून-जुलाई तक इंक्रीमेंट बढ़ा दिया जाएगा। इस पर कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।
मिल कर्मचारियों ने शुक्रवार को मिल बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी। उनकी मांग थी कि सभी कर्मचारियों का वेतन एवं सुविधा शुगर वेज बोर्ड के अनुसार मिलनी चाहिए। कंपनी ग्रेड में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इंसेटिव मिलना चाहिए। सभी अस्थायी कर्मचारी नियमित किया जाएं। तौल क्लर्क को मिलने वाली सुविधा पूर्व की तरह मिलनी चाहिए। सीजनल कर्मचारियों को रिट्रीनिंग ऑफ सीजन समस्त सेलरी का 60 प्रतिशत दिया जाए।
सभी कर्मचारियों का प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर किया जाए। शनिवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उनके बीच मिल अध्यासी आरके शर्मा, कामर्शियल मैनेजर विजय जैन, जीएम कैन मुकेश मलिक पहुंचे और बातचीत की। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
कोई बात बनती न देख मिली अधिकारी मोदीनगर पहुंचे और ग्रुप के एग्जीक्यूटिव एनपी बंसल को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। शाम को मोदी नगर से लौटने के बाद मिल के अध्यासी आरके शर्मा दोबारा कर्मचारियों के पास पहुंचे और आश्वासन दिया कि जून और जौलाई में इंक्रीमेंट बढ़ा दिया जाएगा। मगर, कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी। कहा कि जब पूरी मांगे पूरी नहीं होती कर्मचारी टस से मस नहीं होंगे।
रात तक हड़ताल जारी थी। धरने में अनंगपाल, सुनील, राहुल, संजय, बलराम, हरिमोहन, अनिल, उपेंद्र, बलजोर, रविंद्र, विकास, सचिन, गौरव, मोहित, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, हड़ताल से मिल परिसर में गन्ने से भरी टैक्टर-ट्रॉलियां और बोगियों की भीड़ लगी थी।