फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strictly follow the code of conduct

बुजुर्ग व दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, क्षेत्रवार टीम भेजकर कराया जाएगा मतदान

Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
strictly follow the code of conduct
बागपत कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता करते डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के साथ ही दिव्यांग व कोरोना संक्रमित अपने घर से वोट डाल सकेंगे। इसके लिए क्षेत्रवार दिन निर्धारित करके टीम भेजी जाएगी, जिसके साथ पार्टियों के एजेंट भी रहेंगे और उनका मतदान कराया जाएगा। वहीं कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए भी तैयारी पूरी हो गई है और बैरिकेड पर समर्थकों को रोकने के साथ ही कोरोना नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजकमल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में छपरौली विधानसभा को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है, जिससे वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही युवा मतदाताओं को शत प्रतिशत वोटिंग के लिए प्रशासन जागरूक करेगा। उनके अनुसार 18 से 19 साल के 10802 मतदाताओं का मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। ऐसा होने पर बागपत नई मिसाल पेश करेगा। डीएम के अनुसार पहले 64-65 प्रतिशत मतदान का औसत रहा है और अब 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान कराने का प्रयास किया जाएगा। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि जिले में 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

इस तरह की गई नामांकन की तैयारी
एडीएम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट में तीन कोर्ट निर्धारित कर दी है, जिसमें छपरौली विधानसभा के नामांकन बंदोबस्त अधिकारी कोर्ट में आरओ बड़ौत, बड़ौत विधानसभा के नामांकन एडीएम कोर्ट में आरओ बागपत व बागपत विधानसभा के नामांकन डीएम कोर्ट में आरओ खेकड़ा की देखरेख में होंगे। बताया कि ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी कलक्ट्रेट में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे बंद रहेगा प्रचार
अधिकारियों के अनुसार रात आठ से सुबह आठ बजे तक प्रचार बंद रहेगा। घर-घर प्रचार के लिए केवल पांच लोगों को अनुमति रहेगी। निर्वाचन आयोग ने रैली या जनसभा की छूट दी तो आयोजक से रैली या जनसभा में शामिल लोगों को कोरोना से बचाव को शपथपत्र लेंगे। उल्लंघन पर आगे अनुमति नहीं मिलेगी।
इन टीमों का गठन किया गया
प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय तीन टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक तीन, वीडियो निगरानी टीम एक, वीडियो अवलोकन टीम तीन, लेखा टीम तीन, मीडिया प्रमाणन समिति एक, 10 उड़न दस्ता व 10 निगरानी टीम गठित की गई है।
सी-विजिल एप पर शिकायत का 100 मिनट में निस्तारण होगा
आचार संहिता के उल्लंघन होता देख फोटो खींचकर या दो मिनट का वीडियो बनाकर सी-विजिल एप पर कोई भी अपलोड कर सकते हैं। जिसके बाद प्रशासन को केवल 100 मिनट में उस शिकायत का निस्तारण करना होगा।

इस तरह होगी चुनावी प्रक्रिया
14 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना, 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल, 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 27 जनवरी को नाम वापसी, सिंबल का वितरण, दस फरवरी को मतदान, दस मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed