फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones in protest against fireworks of main party

प्रधान पक्ष ने की आतिशबाजी, विरोध पर पथराव

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Stones in protest against fireworks of main party
अमीनगर सराय। क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव में सोमवार रात्रि प्रधान पद के प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। उन्होंने एकदूसरे पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने दोनों ओर के करीब छह लोगाें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव में बीती रात करीब ग्यारह बजे प्रधान पद पर जीते प्रत्याशी के समर्थक जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करने लगे। मोहल्ले के कुछ लोगों ने अपने घर के सामने आतिशबाजी का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के लोगों को लाठी भांजकर दौड़ा लिया। मौके से कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह गांव के पूर्व प्रधान ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। वहीं, एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed