फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting in Kandara due to dispute over throwing slippers

Baghpat News: चप्पल उठाकर फेंकने के विवाद में कंडेरा में पथराव

Fri, 28 Mar 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Kandara due to dispute over throwing slippers
रमाला। कंडेरा गांव में युवक की चप्पल उठाकर फेंकने के विवाद में मेहंदी हसन के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर कर दिया। वहां पथराव भी किया गया, जिसमें चार घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कंडेरा गांव के मेहंदी हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ बड़ौत गया हुआ था। उसका भतीजा अमन घर में काम कर रहा था। वहां आए पड़ोसी युवक ने उसके भतीजे की चप्पल उठाकर फेंक दी। इसका विरोध करने पर अमन की पिटाई कर दी। घर आने पर अमन ने मारपीट होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उलाहना देने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और फिर पथराव करते हुए भाग गए। इसमें अनीस, फुरकान, अमन और रिजवान घायल हो गए। अनीस के चार दांत भी टूट गए। वहां पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को बड़ौत सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed